Friday, December 13, 2019

Waqt...

वक्त की बात वक्त आने पर ही करो तो बेहतर है,
बेवक्त वक्त के बारे में कभी सोचा नहीं करते...
11th August 19

Thursday, December 12, 2019

बताओ क्या करें...

           बताओ क्या करें..??(part 1)

तुम खुद को समझ बैठे हो खुदा,भला हम क्या करें,
भगवान सद्बुद्धि दे तुम्हे, तुम्हारा भला करे...!

मिलना जुलना है तो, बेशक यादों में हो,
गुमान में गर रहोगे, तो ऐसी दोस्ती का क्या करें...?

भला कहो, बुरा कहो, जो भी है मन में, कह दिया करो,
पीठ पीछे बकलोली करोगे, तो क्या छोड़ दिया करें...?

नुक्कड़ पे मिल जाओगे, तो हम भी चाय की पूछ लेंगे..
कोई बताए मुझे अब,क्या सारी जागीर लुटा दिया करें...?

होगा कद ऊंचा तुम्हारा शाम के साए की तरह,
चौखट छोटी है मेरे घर की,आने पे  तुम्हारे उखड़वा दिया करें..?
-Suraj S Mishra
1st Dec 19











Poetry Suraj S Mishra

हमेशा सफर में रहा,
पर कभी मंजिलों तक नहीं आया...
कश्ती भी अपनी मौजों में रही,
पर कभी साहिल पे नहीं आया...

हो गया हूं पहाड़े की तरह,
कभी गिनतियों में नहीं आया...
बना रहा एक पहेली,
पर किसी को समझ में नहीं आया...
5th Dec 19
@suraj_s_mishra